रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजीयन मुद्रांक संघ ने NGDRS प्रणाली का स्वागत किया है, तथा प्राइवेट bot ऑपरेटर के मनमानी पन से छुटकारा दिलाकर NGDRS प्रणाली लागू करने के लिए विभागीय मंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।संघ ने NGDRS प्रणाली में आवश्यक कंफीग्रेशन करने की मांग की है, ताकि छत्तीसगढ़ में लागू प्रणाली संपूर्ण भारत में मॉडल बन सके। संघ ने मांग किया है कि ngdrs प्रणाली के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री में आधार इंटीग्रेशन तत्काल लागू किया जाए, क्योंकि रजिस्ट्री ऑफिस में बहुधा ऐसी घटनाएं होती रहती हैं ,जब किसी वास्तविक आदमी की जगह में दूसरा आदमी खड़ा होकर रजिस्ट्री कर देता है। अन्य बहुत से राज्यों में बहुत समय पहले से आधार इंटीग्रेशन लागू है। आज जब बैंक में बिना आधार इंटीग्रेशन के खाता नहीं खुलता, आधार केवाईसी के बिना गैस कनेक्शन नहीं मिलता, मोबाइल नंबर नहीं मिलता, तो रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण काम में तुरंत आधार इंटीग्रेशन लागू किया जाना आवश्यक है। ताकि सही व्यक्ति की पहचान बायोमेट्रिक पद्धति से हो सके।संघ ने दस्तावेजों का पूर्व से अपलोडिंग किए जाने तथा पंजीकृत दस्तावेजों में वाटर मार्किंग और पेज नंबरिंग किए जाने का मांग किया है, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोका जा सके। संघ ने रजिस्ट्री टेक्नोलॉजी को इतना सरल बनाने की मांग की है कि नागरिक आसानी से घर बैठे रजिस्ट्री करा सके।







