पाटन। पाटन विधानसभा के पूर्व एवं दक्षिण पाटन से बिलासपुर में आयोजित महारैली में 800 कार्यकर्ता से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूरे पाटन विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर गांव में ग्राम कमेटी तैयार कर घर-घर आम आदमी पार्टी की विचारधारा और दिल्ली पंजाब में हो रहे विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाया गया । जिस से प्रभावित होकर ग्रामीणों द्वारा 2 जुलाई को महारैली में जाने को उत्सुक हैं।
2 जुलाई को महारैली जनसभा रखा गया है। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी उपस्थिति देंगे। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दुर्ग अजय चंद्राकर जामगांव (आर) ने बताया कि पाटन विधानसभा के 3 ब्लॉक दक्षिण पाटन पूर्व पाटन और पश्चिम पाटन संगठन से 800 कार्यकर्ता एवं ग्राम कमेटी के सदस्य रैली में जाएंगे। इस कार्यकर्ता बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दुर्ग अजय चंद्राकर , अमित हिरवानी जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष तुशांत टंडन, दिलीप वर्मा, मनीष वर्मा एवं सर्कल अध्यक्ष एवं ग्राम समिति के सदस्य विकास कश्यप शिव चंद्राकर भालेश्वर साहू धनेश्वर मटियारा चैन सिंह विश्वकर्मा साहिब राम सिन्हा सुमित देव सिंह साहू ओमप्रकाश चंद्राकर दिनेश देवांगन राजेश राजन अन्य शामिल थे।

- June 24, 2023