पाटन। आवेदक शुभम ठाकुर ग्राम डिड़गा का रहने वाला है। रोजी मजदूरी का काम करता है। गांव में रोजगार गारंटी का काम चल रहा है। आज दिनांक 14.03.2024 को वे भी रोजगार गारंटी में गांव के मतवा तालाब में काम करने गया था घर में कोई नहीं था रोजगार गारंटी में काम करने के बाद दोपहर करीब 01:15 बजे वे अपने घर पहुंचा और सामने का दरवाजा खोलकर घर अंदर गया तो अपने घर के अंदर बाड़ी जाने का दरवाजा खुला था।



एक व्यक्ति घर के सीढी के पास छिपकर देख रहा था करीब जाकर देखा तो वह व्यक्ति गांव के सागर कोसरे पिता हेम कुमार कोसरे था। जिसे आवेदक ने पकड़ कर रखा और गांव के हितेन्द्र यादव एवं सूरज ठाकुर को फोन कर बुलाया तब वह दोनो व्यक्ति उनके घर आये उन दोनो की उपस्थिति में घर के समान को देखा, घर का सामन अस्त व्यस्त बिखरा पडा था सागर कोसरे ने दिन में सूने मकान में चोरी करने के नियत से घर के सामने का पक्का परदा कुदकर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया है। रानितराई थाना में मामला दर्ज कर लिया है।








