28 जनवरी से अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगी आंगन बाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका संघ ने सौंपा ज्ञापन, जिला मुख्यालय में धरने पर बैठेंगे


पाटन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश आह्वान पर पाटन ब्लाक के भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल पर है । इस कारण पाटन ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुल रहा है । बता दें कि रायपुर में धरना स्थल पर निर्माण कार्य होने के कारण वहां पर जगह नहीं है। इस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका इंडोर स्टेडियम के बाहर ही बैठे है। लेकिन प्रशासन के द्वारा उन्हें वहां से भी हटाया गया । वहीं अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने-अपने घर में रहकर हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। आंगनबाड़ी अभी भी बंद है। बता दे की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अपने सात सूत्री मांगों को लेकर के पिछले कुछ माह से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसके तहत पहले काली पट्टी लगाकर संगठित रूप से हड़ताल किया था। इसके बाद अभी 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक आंगनबाड़ी हड़ताल कर रहे हैं । इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। शुक्रवार को इसकी सूचना आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष लता साहू के नेतृत्व में परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लता साहू, संतोषी पांडे, गायत्री बंछोर, अमरीका हिरवानी, गीता चंद्राकर, पूर्णिमा ठाकुर, पुष्पा चतुर्वेदी, लता कश्यप, रोहिणी वर्मा, आशा, रोहिनी, मुकेश्वरी, पूर्णिमा, दिनेश्वरी, गीता चंद्राकर, ममता नागरिया, जमुना, दीपेश्वरी सहित अन्य आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद रहे।