सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आमटी में सजा ‘आंगन मिलन’ का मंच, सेवा संकल्प अभियान के तहत कई आयोजन

अण्डा। ग्राम पंचायत आमटी में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटकी फोड़ सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों को पोषण और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन को आवश्यक बताते हुए आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी, सचिव उत्तम देशमुख, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कंचन गौतम, पंच देवेंद्र देशमुख एवं चमेली निषाद, रोजगार सहायक देवकुमार साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला चौधरी, कामिन साहू, सरस्वती साहू एवं सहायिकाएं रामहीन पटेल, परागा पटेल और सूरतिया साहू उपस्थित रहीं।

इसके अलावा कोटवार जसवंत वर्मा, मितानिन ललिता चौधरी, रूखमणी साहू, नीता साहू, थानेश्वरी साहू सहित ग्रामीणजन मोहनलाल, कन्हैया चौधरी, तोरण निषाद, नीता चौधरी, सीता पटेल, तामेश्वरी निषाद, दानेश्वरी साहू, मुलेश्वरी साहू, देवकुमारी, टिकेश्वरी निषाद, रामबाई, फुलेश्वरी पटेल, रेवती यादव, तुलेश्वरी निषाद एवं अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।