बलराम यादव
पाटन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस तो तैयारी कर रही है। वही आम आदमी पार्टी भी इसमें पीछे नही है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा पाटन में भी आम आदमी पार्टी अपनी पांव पसार रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर चुनाव लडने की तैयारी कर रही है वही भाजपा सरकार को विफलताओं को लेकर अब सड़क की लड़ाई लड़ कर जनता के बीच अपना पैठ जमाने में लगी है। इसी बीच बिना किसी शोर शराबा के आम आदमी पार्टी पाटन विधानसभा में गांव गांव पहुंच रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी है । कांग्रेस भाजपा में बैठकों का दौर चल रहा है। वही दिल्ली और पंजाब में मिली सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट चुकी है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दिया गया है छत्तीसगढ़ में पूरे दम के साथ सभी सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद अब छग विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए है।

120 गांवों में पहुंच चुकी है आप पार्टी
आम आदमी पार्टी का कार्य करने का तरीका की काफी अलग है। बिना तामझाम के गांव गांव में युवाओं की टीम बनाने में जुटी हुई है। सीजी मितान ने पाटन विधानसभा में आप पार्टी का हकीकत जानने गावों में जाकर लोगो से मुलाकात किया। अभी तक लगभग 120 गांव में आप पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच चुके है। आप पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अभी तक इन गावों में 10 युवाओं का एक कमेटी बनाया गया है। जो लगातार गांव के लोगो को आम आदमी पार्टी के बारे जानकारी देते है। पंजाब ओर दिल्ली में आप पार्टी जो योजना चला रही है उसके बारे में जानकारी दे रहे है। लोगो को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे है।
144 गांव को चार जोन में बांट कर बनाए है प्रभारी
आम आदमी पार्टी अपने कार्य जैसे दिल्ली और पंजाब में किए थे उसी तरह से छग में काम कर रहे है। जानकारी के मुताबिक पाटन विधानसभा के 144 गांवों में अभी तक कार्य जारी है। इन गावों को चार जोन में बांटा गया है। इसके अलावा 30 गांव का एक क्लस्टर बनाकर एक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इन 30 गावों को 5 गांव मिलाकर सेक्टर बनाया गया है। इन गावों में प्रभारी भी नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष अमित हिरवानी ने बताया की आप पार्टी से लोग जुड़ रहे है। युवा कार्यकर्ताओं का रुचि आम आदमी पार्टी की तरफ ज्यादा है। पूरा योजनाबद्ध तरीका से पाटन विधानसभा में कार्य किया जा रहा है।
सरपंच को न्याय दिलाने आप पार्टी सड़क पर उतरी
मंगलवार को आम आदमी पार्टी को पहली बार काफी उग्र देखने को मिला। पार्टी ने सरपंच रूही भारती जांगड़े को न्याय दिलाने के लिए उनका समर्थन भी किया। कल जमकर नारेबाजी भी किया।