आप पार्टी का बदलाव पद यात्रा में जुटे कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व निकली रैली, पंजाब के विधायक भी हुए शामिल

पाटन। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा में आज बदलाव यात्रा निकाली। इस यात्रा में आप पार्टी के पंजाब विधायक गुरिंदर सिंह गैरी प्रमुख रूप से शामिल हुए। बदलाव यात्रा का नेतृत्व आप पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष अमित हिरवानी ने किया। डीजे की धुन पर दिल्ली और पंजाब  में आप पार्टी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों  को आम जनता को दिखाया गया।