दुर्ग। दिनांक 13.05.2025-दिन मंगलवार को पुलिस लाईन, जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। उक्त जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग अभिषेक झा, रापुसे. द्वारा ली गई, उसके पश्चात् परेड में सम्मिलित अधिकारी/ कर्मचारियों के वेषभूषा का निरीक्षण किया गया, उत्तम वेषभूषा धारण करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, इसके पश्चात् शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रख-रखाओं का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीषन में रखने की हिदायत दी गई। इस दौरान जिले में पदस्थ चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग एवं नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, रक्षित केन्द्र, जिला-दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

- May 13, 2025
अभिषेक झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग द्वारा
रक्षित केन्द्र, दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया
- by Ruchi Verma