पाटन ।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से, मिनीमाता बालिका समूह, बठेना द्वारा इस वर्ष एक भव्य वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “अभिव्यक्ति-2026” का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शासकीय माध्यमिक विद्यालय बठेना के प्रांगण में कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य, संगीत और विविध रंगारंग लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां साझा की जाएंगी।
इस गरिमामयी समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री ऊनिका वर्मा (सरपंच) होंगी। उनके साथ ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण और जनपद सदस्य श्रीमती सीता निषाद सहित क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
मिनीमाता बालिका समूह की सदस्य रुचि वर्मा , तनु माण्डले , हुलसी वर्मा, पायल निषाद , हर्षिता पाल एवं मनीषा वर्मा औरअन्य साथियों ने क्षेत्र की जनता से इस उत्सव में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन है, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।








