मुंबई । भारतीय सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी अधिक पुराना है। इस लंबे वक्त में सिनेमा ने वक्त के साथ अपने आप को बदला है और आज वीएफएक्स से लेकर बड़े बड़े स्टंट्स तक आम बात हो गई है। ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि दादासाहेब फाल्के और आर्देशिर ईरानी को इस सिनेमा का जनक कहा जा सकता है। 1913 में दादासाहेब फाल्के की फिल्म ‘राजा हरीशचंद्र’ रिलीज हुई थी, जो एक मूक (साइलेंट) और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। वहीं इसके बाद 1931 में पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन आर्देशिर ईरानी ने किया था। भारतीय सिनेमा में रंग डालने का काम भी आर्देशिर ईरानी ने ही किया और 1937 में भारतीय सिनेमा को पहली रंगीन फिल्म ‘किसान कन्या’ रिलीज हुई। 1913 से 2022 तक, भारतीय सिनेमा काफी बदल गया है। अब अलग अलग भाषा के सिनेमा को अलग अलग नाम दिया जा चुका है, अब फिल्में 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक कमाई करती हैं। वहीं अब हर भाषाई सिनेमा के पास अपने अपने सुपरस्टार्स हैं। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बदलते भारतीय सिनेमा के बारे में कुछ बातें बताते हैं।
ये बात जानकर आपको भी जरूर गर्व होगा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में हर साल करीब 1800 फिल्में रिलीज होती हैं। एक ओर जहां कोविड काल में ये संख्य लड़खड़ा गई थी तो वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इसे दोबारा दम दिया है। जानकारी के मुताबिक हमारा भारतीय सिनेमा, फिल्मों की रिलीज के मुताबिक दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा है। एक ओर जहां बॉलीवुड फिल्मों और सेलेब्स को विदेश तक में पसंद किया जाता है तो बीते कुछ सालों में साउथ सिनेमा भी इस ही दौड़ में आगे बढ़ रहा है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ सिनेमा, भारतीय सिनेमा की कुल कमाई में 40 प्रतिशत तक का योगदान देता है। नीचे जानिए कि कौनसे रीजनल सिनेमा में एक साल में करीबन कितने फिल्में बनती हैं…

इंडियन सिनेमा अपने आप में काफी बड़ा है। अधिकतर लोग इस में बॉलीवुड, साउथ और बिहारी सिनेमा ही काउंट करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 25 भाषाओं के सिनेमा से भारतीय सिनेमा बना है। हालांकि ये भी कहना गलत नहीं होगा कि ये सभी भाषाई सिनेमा बड़े हैं, क्योंकि कुछ की जहां शुरुआत मात्र हुई है तो कुछ विदेश तक अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जैसे हिंदी सिनेमा को बॉलीवुड कहते हैं, वैसे ही बाकी भाषाई सिनेमा के भी अपने नाम हैं। देखिए कुछ प्रमुख के नाम…
बॉलीवुड (हिंदी)
मॉलीवुड (मलयालम)
टॉलीवुड (तेलुगू)
कॉलीवुड (तमिल)
सैंडलवुड (कन्नड़)
पॉलीवुड (पंजाबी)
बिरहावुड (भोजपुरी )
ढोलीवुड (गुजराती)
मराठी सिनेमा (मराठी)
बंगाली सिनेमा (बंगाली)