ABVP पाटन नगर इकाई ने मनाया विश्वकर्मा जयंती, पाटन आर्ट गैलरी के संचालक का किया सम्मान



भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाटन नगर इकाई द्वारा भरर चौक स्थित पाटन आर्ट गैलरी में विश्वकर्मा जयंती मनाई। परिषद के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर आर्ट गैलरी के संचालक श्री रामकुमार पटेल का सम्मान कर उन्हें बधाई दी।

श्री पटेल ने बांस कला के क्षेत्र में अपनी अनूठी प्रतिभा एवं अथक प्रयासों से पाटन को पूरे प्रदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई है। इस अवसर पर एबीवीपी पाटन इकाई ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पाटन नगर मंत्री देवेश निषाद, नगर कार्यालय प्रमुख नितिन देवांगन, महाविद्यालय उपाध्यक्ष मुकेश कोसरे, महाविद्यालय उपाध्यक्ष गोपी निषाद, दीपक वैष्णव, गौरव वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।