पंडरिया-नगर के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रायपुर छत्तीसगढ़ के 12 वीं में अध्ययनरत बच्चों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर तिलक एवं पेन भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।
नगर मंत्री कृष्णा साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद् का कार्यकर्ता प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर विद्यार्थियों का तिलक कर पेन भेंट करते हुए निर्भीकतापूर्वक पेपर लिखने के लिए प्रेरित किया।
ज्ञात हो की हमारा जिला कृषि प्रधान ज़िला होने के साथ साथ यहां के विद्यार्थी काफ़ी मेहनती होते हैं। प्रत्येक वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्राविण्य सुची में कबीरधाम के विद्यार्थियों का नाम रहता है। परीक्षा केंद्रों पर प्रत्यक्ष पहुंचने से विद्यार्थियों में सार्थक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे वे पूर्ण आत्मविश्वास से पेपर बनाते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने गांव अपने विद्यालय का नाम रौशन करतें हैं।अभाविप समस्त परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
नगर के स्वामी आत्मानंद एवं सरस्वती शिशु मंदिर में (नगर मंत्री)कृष्णा साहू , ओमशंकर श्रीवास,सोनू साहू ,संदीप साहू , गुलशन चंद्रवशी,रवि साहू ,राकेश चंद्रकार , विक्की यादव ,समीर शर्मा,थनेश मेहरा , पिंटू साहू , (बहन)सुषमा मानिकपुरी, रेणुका कारे, एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।







