पंडरिया। सावन के महीने में ब्लाक सहित पुरा जिला भोलेबाबा की भक्ति में लीन रहता है।इसी बीच में ब्लाक सहित जिले के हजारों कांवड़ यात्री अमरकंटक मां नर्मदा उदगम स्थल अनुपपुर मध्यप्रदेश से गंगा जल लेकर डोंगरिया के स्वयंभू जालेश्वर महादेव घाट, कवर्धा स्थित बुढ़ा महादेव फिर बाबा भोरमदेव मंदिर को जलाभिषेक करने नंगे पैर यात्रा करते हैं।दुर्गम यात्रा
कांवरियों की यह यात्रा आसान नहीं होती। अमरकंटक से निकलते ही बड़ी घाटियां पार करनी होती है।सिद्दी विनायक घाटी पगडंडी एवं बहुत ही सकरा है।इन पदयात्रियों की सेवा कार्य मे एबीवीपी के कार्यकर्ता निरंतर लगे हुए हैं।
अभाविप कार्यकर्ता रात्रि में पंडाल लगाकर हरसंभव मदद करते आ रहे हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से ब्लाक के जालेश्वर महादेव घाट रोड पर पलानसरी/दशरगपुर मोड़ पर रात्रि में पंडाल लगाकर प्राथमिक उपचार के साथ साथ बम के विश्राम एवं नास्ते की व्यवस्था किया जा रहा है।ज्ञात हों की चौबीस घंटे की इस कठिन डाक बम यात्रा में लगातार 20 घंटे चलने के बाद यात्रियों का थक जाना आसान होता है।

इस बिच विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया सेवा कार्य यात्रियों के उत्साह में वृद्धि तों करता ही है,साथ ही आगे बढ़ने एवं जलाभिषेक करने प्रेरित भी करता है।यह सेवा पंडाल सावन माह भर चलता है।
उक्त सेवा कार्य में प्रदेश सहमंत्री तुषार चन्द्रवंशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव, नगर सहमंत्री खेमलाल साहू,अजय साहू ,बिरेंद्र बघेल, लक्ष्मण यादव ,मिथुन यादव, राजेश चन्द्रवंशी ,बिरेंद्र राजपूत, हिरेन्द्र बघेल, मिकी, गोला साहू, नन्ना साहू एवं अन्य ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहते हैं।