पालक-शिक्षक बैठक में 15 अगस्त सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

पंडरिया।शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन सहित विद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने पालकों को 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही शाला सुरक्षा, शाला अनुदान, बच्चों की नियमित उपस्थिति, हर घर तिरंगा अभियान, किचन गार्डन, बालिका शौचालय के लिए प्रस्ताव, प्रार्थना सभा, न्योता भोजन, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा बाल संसद गठन सहित विभिन्न एजेंडों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

शिक्षक ने विद्यालय की गतिविधियों में पालकों की सहभागिता और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में पालकों ने भी विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

इस अवसर पर प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे, शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर, एसएमसी अध्यक्ष भुवन मरावी सहित पालक रामस्वरूप, सुखदेव, कांशी, अंतराम, प्रीति, मुमताज, ननकी, संतोषी, सुमरित, जया, रानी, जयकुमारी, कविता तथा विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। बैठक में पालकों एवं बच्चों की सहभागिता सराहनीय रही।

बैठक के अंत में तिरंगा प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आगामी 15 अगस्त को मानव श्रृंखला के माध्यम से “15 AUG” का स्वरूप बनाकर राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं उसके सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश देने की जानकारी दी गई।