रायपुर। रायपुर दुर्ग भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के 10 से अधिक कारोबारियों के घरों में आज सुबह से एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक इन कारोबारियों का घरों की जांच की जा रही है। पूरा मामला डी एम एफ से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक इन सबका तार कही कही न कही डी एम एफ से जुड़ा है। जिन्हें काम किया गया था । रायपुर के यश नाहटा, रोमिल नाहटा, अमित कोठारी, अशोक कोठारी, भिलाई के मनीष पारख, रायपुर के टेंट हाउस संचालक मनीष भंसाली, के साथ रायपुर में पांच जगह, दुर्ग में दो जगह , नांदगांव में चार जगह पर कार्रवाई जारी है।







