हादसा: गिट्टी से भरा हाईवा पलटा, ड्राइवर को झपकी आने की आशंका, ड्राइवर को आई चोट

अंडा । दुर्ग से बालोद रोड पर अंडा स्थित श्री जी पेट्रोल पंप के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा और पलट गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक को झपकी आने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के समय सड़क पर ज्यादा आवाजाही नहीं होने से बड़ा नुकसान टल गया।
घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, ऐसे में चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।