नींद की झपकी से हादसा: DJ पर नाचते बरातियों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा, चार महिलाएं घायल; एक बिलासपुर रेफर

जांजगीर चांपा।जांजगीर चांपा जिले के गांव घिवरा के मेन रोड पर डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन जा घुसा। जिसमें चाह महिलाओं को चोट आई है। घटना बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है, जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थी। जो कि गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी। जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई। 

बरात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी। परघनी होने वाली थी। जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई। जिसक वीडियो भी सामने आया है। वहीं टक्कर से टेंट के पास खड़ी चार महिलाओं को चोट आई है। अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हल्की चोट आई है। 

फिलहाल, बिर्रा थाने में कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज चालक को हिरासत में लिए गया है, साथ ही कैप्सूल वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।