Accident : मर्रा धुमा मोड़ पर दो ट्रकों में सीधी भिड़ंत, ड्राइवर को आई मामूली चोट ; टला बड़ा हादसा

पाटन: पाटन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मर्रा धुमा मोड़ पर आज उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोहा अयस्क (आयरन ओर) और गिट्टी से भरे दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस गंभीर दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

बाल-बाल बचा चालक, आई मामूली चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,आज शाम 5 बजे के आसपास फुंडा की ओर जा रही आयरन ओर भरी ट्रक क्रमांक CG19BQ9976और अंडा की ओर जा रही गिट्टी से भरी ट्रक क्रमांक CG19BG9513  मोड़ पर नियंत्रित न होने के कारण दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में एक ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई है।बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों की रफ्तार धीमी थी ,इसलिए बड़ा हादसा टल गया।


हादसा ठीक मोड़ के बीचो-बीच होने के कारण सड़क से चलने निकलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।