पंडरिया-ब्लाक के ग्राम नानापुरी निवासी पुराणिक चंद्राकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा पंडरिया क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगाँव से 2000000/- (बीस लाख रुपया) का वैयक्तिक दुर्घटना बीमा (PAI) कराया गया था। जिसकी वार्षिक किश्त मात्र 1000/- रुपये थी।बीमित व्यक्ति पुराणिक चंद्राकार की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गई थी। जिसका दावा राशि रुपये बीस लाख का भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा पंडरिया के परिसर मे क्षेत्रीय कार्यालय राजनांदगाँव के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय द्विवेदी द्वारा चेक प्रदान कर किया गया | जिसमे शाखा प्रबंधक अरुण बोरकर, अधिकारी यश बैस, कार्यालय सहायक श्रवण मीना, सृष्टि ध्रुवे सुषमा देवोगम व अन्य सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित थे।







