नगरी/सिहावा, बेलरगांव।इसी कड़ी में जनपद पंचायत नगरी के कई गांव से 35 दर्शनार्थी अयोध्या जाने के लिए बस में सवार हो कर रेलवे स्टेशन रायपुर निकले है जिन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैंस जी हरि झंडी दिखा कर रवाना किए
इस इस दौरान अयोध्या जाने वाले सभी यात्री बहुत खुशी जाहिर कर रहे थे जय जय राम के नारे लगा रहे थे पूरा जनपद जय राम के नारे से गूंज रहा था
इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू ,नगरी मंडल के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ,जनपद सीईओ रोहित बोरझा जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरी के मोहन नाहटा जी ,जिला के पूर्व उपाध्यक्ष कमल डागा ,बेलर मंडल के महामंत्री दीपक साहू ,नगरी नगर पंचायत के पार्षद चेलेश्वरी साहू ,राजा पवार, देव चरण ध्रुव , श्रीमती अंबिका ध्रुव, शंकर देव, अल्का साव, नरेश पटेल सहित कार्यकर्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।







