पाटन।पाटन समीपस्थ ग्राम कसही और सोरम के बीच एक ईवी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईवी बाइक के किसी से टकराने की जानकारी और संकेत नही दिख रही है।सम्भवतः अनियंत्रित होकर गाड़ी खेत मे जा गिरी है,बाइक सवार को गम्भीर चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ईवी बाइक सवार मुजगहन निवासी गौकरण पटेल बताया जा रहा है जिसे 112 के माध्यम से तात्कालिक मदद पहुंचाई गई।






