नया गंज वार्ड में ईंट से वार कर युवक की हत्या के 5 माह बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

भाटापारा ।नया गंज वार्ड कल्याणी मंदिर के पास में गाली देकर एवं लड़ाई झगड़ा करते हुए इंट से सीने पर वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को शहर

मृतक शेखर भाट पुलिस द्वारा 5

महीने वाद गिरफ्तार किया गया है। शहर पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. दिसंबर 2023 को प्रार्थी अभिषेक भट्ट द्वारा थाना भाटापारा ईशहर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 14 दिसंबर 2023 को शाम 06:30 बजे वह, शेखर भट्ट एवं अन्य लोग कल्याणी मंदिर के पास शटर के

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

सामने चबूतरे में बैठकर आपस में बात कर रहे थे, इसी समय मंदिर के पीछे तरफ से संदीप भट्ट अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया।

संदीप भट्ट द्वारा शेखर भट्ट को गाली करते हुए इशारे से अपने पास बुलाया है। जैसे ही शेखर भट्ट, संदीप भट्ट के पास गया तब संदीप ने पास ही पडी एक ईंट को उठाकर शेखर के सीने पर मार दिया। यह सब देखकर हम सब लोगों ने दोनों

को लड़ाई झगड़ा करने से छुड़ाया और अलग किया। उस समय ईंट से मारी गई चोट से शेखर भट्ट दर्द से कराह रहा था एवं सीने में जलन की बात भी बता रहा था। इसके बाद सभी अपने-अपने घर सोने के लिए चले गए। घटना के दूसरे दिन 15 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे फोन से पता चला कि शेखर भट्ट पिता द्वारा भट्ट (24) निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा की मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम जांच में मृत्यु ईंट से सीने पर जोरदार वार कर किए जाने से होना पाया गया। 6 महीने बाद 31 मई को आरोपी संदीप भाट पिता सुरेश भाट (19) निवासी नया गंज वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।