पाटन/दुर्ग। थाना रानीतराई पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोगा-जरवाय रोड के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलने पर थाना रानीतराई पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 35 पौवा देशी शोले मसाला शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 3,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलेश्वर साहू (37 वर्ष), पिता दुकालु साहू, निवासी ग्राम कुम्हली, थाना जामगांव, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





