भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार, घर के सामने कर रहे थे अश्लील गाली गलौच, जामगांव आर पुलिस की कार्रवाई


पाटन। ग्राम गुढियारी के भाजपा नेता अनूप चंद्राकर के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को जामगांव आर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला इस प्रकार है की  दिनांक 22/1/2023 को प्रार्थी अनूप चंद्राकर थाना  में रिपोर्ट दर्ज कराया की  मुकेश साहू को चोरी के माल  खरीदने के मामले दिनांक 20/1 /23 को जेल भेजा गया था।।  जेल से छूट कर वापस आने पर प्रार्थी अनूप चंद्राकर को तुम मुझे जेल भेजवाए हो मेरा शिकायत थाना में किए हो कहकर प्रार्थी के घर अंदर डंडा लेकर जाकर गंदी गंदी गालियां देते जान से मरने की धमकी दिया और भाग गया था जिसका पता तलाश करते रहे । आज दिनांक 24/1/23 को आरोपी मुकेश साहू उर्फ फुरफुरी पिता लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 30वर्ष  ग्राम गुढ़ियारी को  पकड़कर थाना जामगांव आर के अपराध क्रमांक 06/ 23 धारा 294 506 452 भादवी के तहत गिरफ्तार किया गया । आरोपी के धर पकड़ कार्यवाहि में उपनिरीक्षक राधेश्याम जुर्री थाना प्रभारी जामगांव आर एवम आरक्षक  855 श्रवण साहू,1635 भीष्म करैत  का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।