नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आबकारी एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, 31 पाव अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जप्त, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही, पूर्व में भी आरोपी के विरुद्ध आबकारी के प्रकरण दर्ज

जिला दुर्ग

संक्षिप्त विवरण :
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.02.2026 को थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन व संग्रहित की गई अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की गई।
मामले में अपराध क्रमांक 145/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।

घटनास्थल :
शीतलापारा, ग्राम समसुदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

  1. मुकेश्वर ठाकुर, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंदिरा आवास, शीतलापारा, ग्राम समसुदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :
▪️ 31 पाव अंग्रेजी गोवा शराब
▪️ कुल मात्रा – 5.580 बल्क लीटर
▪️ अनुमानित कीमत – 3720 रुपये

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ आरक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक 1221 सुरज पाटले एवं आरक्षक 515 हेमंत देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध व्यापार, परिवहन अथवा सेवन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

—0000—