
पाटन, 17 सितंबर। स्थानीय साहू समाज सेलूद ने सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद को लेकर एसडीएम एवं एसडीओपी पाटन के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। समाज के अध्यक्ष जयंत साहू ने कहा कि व्यक्तिगत एवं राजनीतिक विवादों को समाजों के बीच लाकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को प्रभावित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्तिगत व्हाट्सऐप ग्रुप की कथित चैटिंग को आधार बनाकर साहू समाज एवं समाज के प्रमुख सलाहकार खेमलाल साहू की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। साहू समाज का कहना है कि संबंधित टिप्पणियों में किसी जाति, समाज अथवा व्यक्ति विशेष का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई थी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेमलाल साहू द्वारा 15 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात होने पर सतनामी समाज से क्षमा-याचना भी किया जा चुका है l उसके बाद भी कार्यवाही के लिए आवेदन प्रस्तुत करना उचित नही है l तेली समाज के ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव बर्दास्त नही किया जाएगा l सबके समाज की अपनी मर्यादा है हमे उसके अंदर रहकर कार्य करनी चाहिए l जनप्रतिनिधियों के हर मुद्दे को जोड़कर नही देखा जा सकता l इसलिए समाज को समाज ही रहने दिया जाना चाहिए l

जयंत साहू ने कहा कि सामाजिक भाईचारा किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत मतभेद से बड़ा है। प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि किसी पक्ष द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जयंत साहू, टामन लाल साहू, पुनितराम साहू, भोलाराम साहू, जयप्रकाश साहू, लक्ष्मण साहू, दिलेश्वर साहू एवं भोजेश्वरी साहू सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।







