पाटन।।ग्राम पंचायत अचानकपुर के भवन में लिखे गए सूचना पटल बरबस ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर पंचायत के द्वारा कई कड़े निर्देश भी ग्राम हित और शांति व्यवस्था के लिए दिए गए है। इनमें मुख्य रूप में बताया गया है कि सार्वजनिक स्थानो व गली, मुहल्लो में गाली गलोज ना करे, ध्यान रहे कि आप सी सी टीवी कैमरे की निगरानी में है।।पंचायत भवन में शराब पीकर प्रवेश करना वर्जित है।।सार्वजनिक स्थलो पर शराब सेवन करते पाये जानें पर 1000/ शुल्क लिया जाएगा।
खुला डीस्पोजल बेचते पाये जानें पर 1000/ शुल्क, दुपहिया, चारपहिया वाहन को ग्राम के अंदर तेज गति से चलाने पर 2000/ शुल्क, ।ग्राम में ताश, चौसर खेलते पाये जाने पर 2000/ शुल्क , खुले में शौच ना करें, जानकारी प्राप्त होने पर 1000/ शुल्क, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने पर एवज में भरपाई शुल्क लिया जावेगा। वृक्ष लगाये, संरक्षण भी करें, वृक्ष काटे जाने पर अधिकारी का सामना करने के लिये आप स्वयं जवाबदार रहेंगे। शराब बेचते पाये जाने पर 5000/ शुल्क व सूचना देने वाले को 2000/ इनाम दिया जावेगा । शासकीय भवनो में किसी भी आयोजन के लिए ग्राम पंचायत से अनुमति आवश्यक है। ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शराब पीकर बाधा पहुँचाने या कोई भी अनावश्यक विवाद खड़ा करने पर 2000/शुल्क एवं कार्यक्रम रद्द होने पर आयोजन का संपूर्ण खर्च वसूला जाएगा।







