उपलब्धि : अदिति नायक ने ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…नेशनल में हुआ चयन

पाटन।कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना रायपुर की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा कु. अदिति नायक ने अंडर-19 सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते राष्ट्रीय जुडो चैंपियनशिप में चयन प्राप्त किया है।
अदिति नायक ने संस्कार सीटी इंटरनेशनल स्कूल राजनांदगाँव में आयोजित पूर्वी ज़ोन स्तरीय जुडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में अंडर 19 आयुवर्ग के 63 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव मान बढ़ाया है।


पाटन विधानसभा के ग्राम बेलौदी निवासी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बेमेतरा में पदस्थ सहायक अभियंता संतोष कुमार नायक एवं श्रीमती चित्रलेखा नायक की प्रतिभावान बेटी अदिति नायक ने इस जीत के साथ सितम्बर माह में राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में जगह बनाकर सबका मान बढ़ाया है।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हेतु उनके कोच, स्कूल प्रबंधन एवं मित्रगणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की कामना की है।