उपलब्धि : संस्कार पब्लिक स्कूल आमालोरी के छात्र अक्षत साहू ने ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन….जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हुआ चयन



पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल आमालोरी गाड़ाडीह के कक्षा सातवीं के मेधावी छात्र अक्षत यज्ञ साहू ने जामगांव-R में आज सोमवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-14) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

विद्यालय परिवार द्वारा उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित की है।