जामगांव आर।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर के छात्र हिमांशु साहू कक्षा 11 वी ने 25 राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंडर -19 बॉक्सिंग में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला , संभाग स्तर के चयन प्रक्रिया को विजय हो कर राज्य स्तर में अपनी जगह बनाई ।प्राचार्य श्रीमती चेतना ठाकुर ने कहा कि यह निरंतर मेहनत व लगन का परिणाम है।।जिसमे द्रोणाचार्य की भूमिका में व्यायाम शिक्षक मोहित साहू ने अभ्यास में कोई कसर नही छोड़ी । प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने हिमांशु साहू को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 16/9/25 से 18/9/25तक रायपुर में आयोजित होगी।







