उपलब्धि : संस्कार पब्लिक स्कूल ने तीरंदाजी में लहराया सफलता का परचम,संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में साधेंगे निशाना

पाटन।संस्कार पब्लिक स्कूल आमालोरी-गाड़ाडीह में आयोजित जिला स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।


बालिका वर्ग (अंडर-17) में राशि चंद्राकर ने प्रथम स्थान तथा पूर्वा चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही भावना राजपूत, किलकित देशमुख एवं अरुण चंद्राकर का चयन संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु हुआ है, जो राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी।


विद्यालय की प्राचार्या सहित समस्त विद्यालय परिवार विजेता एवं चयनित विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं स्वर्णिम सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।