खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केंद्र मर्रा के खिलाड़ियों की उपलब्धि…भारोत्तोलन और कुश्ती में दिखाया अपना दम

पाटन।खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र मर्रा के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन और कुश्ती में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शाला सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है

खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा  में कबड्डी भारोत्तोलन ,कुश्ती एवं योग का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक सूरज यदु, आदित्य ,गीतेश्वर ने नाम रोशन किया है।


सेजस मर्रा में अध्यनरत सूरज यदु कक्षा बारहवीं एवं गीतेश्वर कुमार धीवर कक्षा दसवीं द्वारा शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता पाटन में द्वितीय स्थान तथा आदित्य कुमार कक्षा सातवीं ने राज्य स्तरीय कुश्ती जांजगीर चांपा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सेजस मर्रा एवं अंचल का नाम रोशन किया है ।
सेजस मर्रा में खेलो इंडिया प्रशिक्षण लघु केंद्र संचालित है। जिनका लाभ दुर्ग जिले के खिलाड़ियों को मिल रहा है ।जहां नियमित अभ्यास कर इन खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को प्राप्त किया है इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा के प्रशिक्षक भारत लाल ताम्रकार शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा सरपंच मुकेश देवांगन प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्य, संतोष कुमार यादव विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी पाटन एवं समस्त खेल प्रेमियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की है।