सब्जी बाजार सहित सड़क पर रखे रा-मटेरियल पर कार्रवाई, जाम के कारण हो रही थी शिकायत

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । नगर पंचायत पण्डरिया में गुरुवार दोपहर से शाम तक पुराने बाजार व सड़क अतिक्रमण पर एसडीएम डीआर डाहिरे ,तहसीलदार विनय कश्यप व नगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई।गांधी चौक से हरिनाला, कुकदूर रोड, तहसील चौक, पाढ़ी रोड चौक,लोरमी रोड, बाजार पारा,महामाया मार्ग,मुंगेली रोड सहित सभी मोहल्लों में घर बनाने के लिए सड़क पर रखे रा मटेरियल को हटाने के निर्देश दिए गए तथा रेत ,सब्जी ,सहित अन्य सामग्री जप्त की गई।इसके अलावा पुराने सब्जी बाजार में कार्यवाही के बाद भी कुछ ठेलों व दुकान के बाहर पाटा निकालकर दुकान लगा रहे थे।जिसे भी जप्ती की कार्यवाही की गई।महामाया मार्ग व बाजार के दुकानों में लगे शेड निकालने को निकालने कहा गया।कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर छड़ सीमेंट रखने के कारण जुर्माना भी किया गया।नगर पंचायत द्वारा ढाई हजार से अधिक का चालान काटा गया।गांधी चौक के पास सड़क पर लग रहे फल दुकानों पर भी कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान एसडीएम डीआर डाहिरे,तहसीलदार विनय कश्यप,नगर पंचायत के इंजीनियर तेजस्विनी जीरापूरे, अमित सोनी, जागेन्द्र प्रताप, छोटे लाल मिरी, ब्रिज सोनी, हिमांशु ब्रम्हभट्ट, सुनील कुर्रे सहित पुलिस प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित थे।

लगातार लगा रहा था जाम- पुराने सब्जी बाजार,महामाया मार्ग, कवर्धा मार्ग सहित सभी मोहल्लों की गलियों में अतिक्रमण करने के कारण जाम की शिकायत थी,जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।जिसे देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।सड़क पर अतिक्रमण हटने से राहगीरों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी।

भाजपा ने भी शिकायत की थी- भाजपा मंडल पण्डरिया द्वारा नगर के गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य सहित नगर में सब्जी बाजार सहित नगर के कई अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की थी तथा कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।जिसके लिए जांच टीम भी गठित कर दी गई है।

“पुराने बाजार सहित सड़क के अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई है।सड़क में अतिक्रमण के चलते जाम लगती थी।जिसके चलते यह कार्यवाही की गई है।पुराने बाजार सहित सड़क पर दुकान लगाने वालों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

डीआर डाहिरे,एसडीएम पण्डरिया।