वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल


पंडरिया-वन विभाग पंडरिया द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण के विरूद्ध  निखिल अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा के निर्देशन,  सुयश धर दीवान, उपवनमण्डलाधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन,  महेन्द्र कुमार जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पूर्व) एवं पल्लवी गंगबेर, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पश्चिम) के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) एवं (पश्चिम) के वन अमला द्वारा जांच कार्यवाही किया गया।इस दौरान वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के अंतर्गत परिसर कोदवा के कक्ष कमांक पी.एफ.522 वन क्षेत्र में किये गये अवैध अतिक्रमण में संलिप्त आरोपी हरि सिंह वल्द बंशी जाति गोड़ भड़गा निवासी के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) क, 33(1) ख, 33 (1)ग, 33 (1) च, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा 2 (1), धारा 16 (क), 16 (ग), धारा 50, 51 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत् कार्यवाही किया गया। जिसमें वन अपराध प्रकरण कमांक 20040/22 दिनांक 14.08.2025 दर्ज किया गया था, जिसके संबंध में सुसंगत धारा के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पंडरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
अतिक्रमणरोधी कार्यवाही में  देवनाथ सिदार, अनामिका वर्मा, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, विलास कुम्भकार, उपवनक्षेत्रपाल,  अरूण कुमार दुबे, संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर, सुभाष चन्द्र भारद्वाज,  जोधन सिंह ठाकुर,  राम सिंह साहू वनपाल,  सुदर्शन साहू,  गौरीशंकर साहू, उमेश्वरी श्याम, अजीत कुमार पाल, तारकेश यादव, विष्णु सिंह धुर्वे,  जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर, जयश्री कौशल, श्रीराम गुप्ता, पुनाराम धुर्वे, वनरक्षक ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।