पाटन।
ग्राम करगा में मुरूम के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकार को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राजस्व विभाग को सूचना दी। इसके बाद नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी मशीन और मुरूम परिवहन में लगे हाइवा वाहन पर कार्रवाई की।
मौके पर अमलेश्वर थाना की पुलिस टीम भी पहुंची और कार्रवाई में सहयोग किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
राजस्व विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।







