सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया बेलरगांव मंडल में

नगरी, सिहावा,बेलरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के साहू सदन में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में धमतरी के पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा एवं नगरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि वं कार्यकर्ता उपस्थित थे बड़ी संख्या में।