पाटन।पाटन विधानसभा में भाजपा मध्य पाटन मंडल द्वारा सदस्यता अभियान युद्ध स्तर में चल जा रहा है। जिसमे सहायक के रूप में नितेश तिवारी एवं रोशन वर्मा हैँ।
मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग व क्षेत्र के लोग पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। इसके लिए पार्टी संगठन की योजनानुसार अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य हमें करना होगा।

इस अभियान में मंडल के महामंत्री हरिशंकर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा… महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी का विशेष योगदान रहा है ।