विश्व मलेरिया दिवस पर सकारात्मक जनजागरूकता हेतु ब्लाक में की गई नवाचार हेतु गतिविधियां

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सोमवार को विकासखंड में संस्था, ग्राम एवमं जनमानस स्तर पर जनविचार बदलाव हेतु कई गतिवधियां की गई। CMHO के निर्देशानुसार ,BMO जितेंद वर्मा के नेतृत्व में संस्था स्तर,कार्यालय एवं मलेरिया संवेदनशीलता ग्रामो में मच्छर रोधी पौधे जैसे करन्ज,अज्वाइन, तुलसी एवमं पुदीना का रोपण किया गया।स्वास्थ संस्था में प्रभारी एवं संस्थागत कर्मचारियों के द्वारा पौधारोपण करने के साथ-साथ फ्लेक्स ,पाम्पलेट का प्रयोग कर जागरूक किया गया।

HWC स्तर पर मलेरिया जांच के साथ – साथ पाम्पलेट के माध्यम से जनसमुदाय को मच्छरदानी के सकारात्मक उपयोग एवं सोर्स रिडक्शन करने के फायदे बताते गए।ग्राम स्तर पर लोगो को प्रत्यक्ष रूप से जुड़ते हुए ग्राम रवन मन्झोली बैगा बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ एक मलेरिया संवेदनशील ग्राम है,जहां शिविर एवमं नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूक किया गया।जिससे जनमानस पर इसका सकारात्मक प्रभाव हो सके एवं इसका उपयोग कर हम “हमर ग्राम मलेरिया मुक्त ग्राम” बनाने की दिशा में जागरूक होकर मलेरिया उन्मूलन में योगदान दे सके। इस नुक्कड नाटक में मलेरिया से बचाव,DDT का घर के अंदर स्प्रे की महत्ता ,आस पास पानी न जमा होने देने के साथ मच्छरदानी के उपयोग के बारे में रोचक तरीके से बताया गया। इस गतिविधि एवमं आयोजन में BMO डॉ जितेंद्र वर्मा,BPM डॉ सुरेन्द्र चन्द्रवंशी एवं सेक्टर MO डॉ लालचन्द्र ध्रुव, BEE आशुतोष शर्मा तथा चियादाड़ सेक्सन के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।