बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का मुंबई में गुरुवार शाम 7 बजे निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। वे काफी समय से बीमार थीं।

सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुक्रवार को विले पारले (मुंबई) के पवन हंस श्मशान घाट में शुरू हो गई हैं। आज उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शबाना आजमी और पूनम ढिल्लों जैसे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को हुआ था। वे एक संगीत से जुड़े परिवार से थीं। उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उनके तीन भाई और तीन बहनें थीं। भाइयों में जतिन और ललित मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वहीं, उनकी बहन विजयता पंडित अभिनेत्री और पार्श्व गायिका रही हैं।






