मुंगेली । छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व आईटी से एवं मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु छ. ग. प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची को स्वीकृति प्रदान किया है जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श प्रिंसु दुबे को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से मुंगेली जिले में युवा वर्ग में सक्रियता देखने को मिलेगी । ज्ञात हो कि मुंगेली दुबे परिवार जिनके परिवार 3 वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी , कार्यकर्ता रहे , स्व. शीतल दुबे, स्व. रमेश दुबे , स्व. ओमप्रकाश दुबे कोरोना के दूसरी लहर की चपेट में आ गए । निश्चित रूप से दुबे परिवार का वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण सेवा भाव रहा । अब स्व. ओमप्रकाश दुबे के पुत्र शहर कांग्रेस के पूर्व मीडिया प्रमुख आदर्श प्रिंसु दुबे को आईटी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नियुक्त के बाद अध्यक्ष आदर्श प्रिंसु दुबे को बधाईयां देने वालो में सागर सिंह बैंस ,राकेश पात्रे, रोहित शुक्ला , अभिलाष सिंह, देवेंद्र वैष्णव , राहुल कुर्रे , प्रभु मल्लाह , श्याम जयसवाल , आरिफ खोखर , राहुल रूपवानी , सूरज मंगलानी , असद खोखर , राजा माणिक, संजय सिंह ठाकुर , अनिकेत दुबे , धीरज पाण्डेय, आयुष शुक्ला आदि लोगो के द्वारा बधाईयां दी गयी।







