साउथ एशियन कुराश चैंपियनशिप में आदित्य बतौर निर्णायक होंगे शामिल

भाटापारा:_ कोच्चि ( केरल ) में 19 से 21 अप्रेल तंक आयोजित होने वाली साउथ एशियन कुराश चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के स्टार 1 अंतराष्ट्रीय निर्णायक आदित्य सिंह को स्पर्धा में निर्णायक की अहम भूमिका निभाने के लिए अंतराष्ट्रीय कुराश महासंघ तकनिकी निर्देशक रवि कपूर द्वारा नियुक्त किया गया है। अदित्य सिंह पूर्व में कई अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में बतौर कोच एवम मैनेजर की भूमिका निभा चुके है , इनकी इस नियुक्ति पर अंतराष्ट्रीय कुराश महासंघ रवि कपूर ,छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला , भारतीय कुराश महासंघ अध्यक्ष राजन वर्गीस , भारतीय कुराश महासंघ महासचिव विक्रांत कश्यप , भारतीय कुराश महासंघ तकनीकी कमीशन सदस्य सोमबीर सिंह , राकेश सोलंकी छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सदस्य आशीष यादव , वर्षा मिरी ,ओमप्रकाश मिश्रा , सुकलाल यदु ,गोपी देवांगन , जितन्द्र नामदेव , सरस्वती यादव , गौतम मिरी , रोशनी साहू ने शुभकामनाये दी है।