लोकसभा निर्वाचन कि तैयारी में जुटा प्रशासन, एसडीएम और तहसीलदार ने बी एल ओ , सुपरवाइजर को दी महत्वपूर्ण जानकारी


पाटन। विकास खंड के ग्राम भनसूली में आज एसडीएम दीपक कुमार निकुंज और तहसीलदार प्रकाश कुमार सोनी ने दौरा किया। यहां पर आज पाटन अनुभाग अंतर्गत सभी आर ओ द्वारा अलग अलग सभी बी एल ओ  की क्लस्टर वार बैठक लेकरए  एस डी , डी एस ई, पी एस ई  के सम्बंध में मोबाइल में  समक्ष कार्य करवाया गया और शेष कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा एसडीएम और तहसीलदार ने अन्य गांव का दौरा किया जिसमे दरबार मोखली,गुजरा, पंदर, सेमरी,नवागांव, गब्दी, बैलोदी एवम आमलोरी के बी एल ओ का एसडीएम  दीपक कुमार निकुंज और तहसीलदार पाटन प्रकाश कुमार सोनी  द्वारा एस डी , डी एस ई, पी एस ई , सूची एवम निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । जिससे सभी बी एल ओ और  सुपरवाइजर को कार्य करने में आसानी हो सके।