प्रशासन तुंहर गांव की ओर: 22 दिसंबर को नगर पंचायत पाटन में लगेगा शिविर, सुशासन सप्ताह के तहत हो रहा आयोजन


पाटन। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा “सुशासन सप्ताह: प्रशासन गांव की ओर” अभियान के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, 22 दिसंबर को नगर पंचायत पाटन में एक शिविर का आयोजन किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना है। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में दुर्ग जिले के अंतर्गत समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाने हैं।
जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), श्री बजरंग दुबे नोडल अधिकारी होंगे। वहीं, समस्त नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए संबंधित निकाय के निगम आयुक्त या मुख्य नगरपालिका अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। इन सभी शिविरों में माननीय जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।