दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखण्ड दुर्ग के विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के विकास कार्य के लिए 13 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिवारा स्थित ग्राम खेरधा के पूर्व माध्य. शाला में खेल सामग्री क्रय करने हेतु के लिए 13 हजार 600 रूपए की स्वीकृति दी गई है।







