विकास कार्य हेतु 15 लाख 99 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग।कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत सांसद श्री विजय बघेल की अनुशंसा पर नगर निगम भिलाई में 2 निर्माण कार्याे के लिए 5 लाख 99 हजार 661 रुपए एवं दुर्ग में निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 44 में मंच निर्माण हेतु 3 लाख रूपए एवं वार्ड क्र. 45 सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 2 लाख 99 हजार 661 रुपए की स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार के दुर्ग के छातागढ़ में गौशाला में शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।