विकास कार्य हेतु 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति



दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई जिला दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
   जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर-7 वेस्ट वार्ड, कल्याण महाविद्यालय में सामुदायिक पेय जल प्लांट, 1000 एलपीएच प्लांट, 1000 इंसुलेटेड एसएस टैंक स्थापना हेतु 15 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

ःः000ःः