सेजस जामगांव आर में कक्षा पहली की प्रवेश प्रक्रिया हुई पूर्ण


पाटन।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर में कक्षा पहली में नवीन प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली के लिए कुल 50 सीटें आवंटित रखी गई थी जिसमें 42 सीटों पर 24 बालिका तथा 18 बालकों को प्रवेश दिया गया । इसमें बीपीएल कैटेगरी से भी तीन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर माननीय  प्रदीप महिलागे सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, रूपेंद्र शुक्ला सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव आर,  अंगेश्वर साहू एसएमडीसी अध्यक्ष, मनीष जैन एसएमडीसी सदस्य, श्रीमती कविता साहू प्राचार्य सेज स जामगांव आर, श्रीमती विनीता सुधीर व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम की प्रवेश प्रभारी ) एवं श्रीमती खैरून निशा खान प्राथमिक प्रधान पाठिका सेजस जामगांव आर उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने नव प्रवेशी बालक बालिकाओं को अपना शुभ आशीष देते हुए उनका स्वागत किये और पालको से संवाद कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा की । प्राथमिक विभाग के समस्त शिक्षकों ने प्रवेश प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।अध्यक्ष महोदय ने विद्यार्थियों का अभिवादन किया तथा पालको से अपील की शाला के नियमों का पालन करते हुए बच्चों की पढ़ाई लिखाई में सहयोग करेंगे ।