पाटन। दाऊ रामचंद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में नई शिक्षा सत्र 2026- 27 कक्षा पहली में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, इस स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से 9 में तक मांगए गए थे जिसमे कक्षा पहली के लिए कुल 35 आवेदन आए जिनमें से 27 पात्र आवेदनों में लॉटरी की प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती स्टांसी जॉनसन, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री मिलन देवांगन, भरत बछोर सदस्य एसएमडीसी, रेणुका बिजौर सदस्य एसएमडीसी, प्रदीप महिलांगे ए बी ई ओ शिक्षा विभाग पाटन, सविता देशलहरे ए बी ई ओ , श्रीमती दीपा मनोज व्याख्याता, श्री राजेश धुरंधर व्याख्याता, श्रीमती अंजू राय प्रधान पाठक मिडिल स्कूल, श्रीमती नेहा ठाकुर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, रंजना चौबे प्रवेश प्रभारी के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व पालकगण के साथ स्कूल स्टाफ उपस्थित थे ।







