पाटन। पाटन विधानसभा के 13 चरण के मतगणना के बाद अभी भी करीब 50 गांव के बूथों की गिनती शेष हैं। शुरू से अब तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सिर्फ एक चरण में ही सांसद विजय बघेल बढ़त बनाए थे। उसके बाद लगातार अभी जितने भी राउंड हुए हैं उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बढ़त बनाए हुए हैं।







