पाटन: नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान नगर की जनता को सुबह और शाम, दो वक्त का पानी देने का आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है—नगर पंचायत के सभी वार्डों में दो समय पानी मिल रहा है।
इसके अलावा, आगामी 6 जनवरी को पाटन नगर में भव्य रूप से मड़ई मिलन समारोह के आयोजन की तैयारी है। इसके लिए रेस्ट हाउस के पीछे मैदान पर मीना बाजार भी लगाया जाएगा। रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में चिन्हारी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।







